बालोद :- गुरुर में आयोजित साहू समाज के शपथ ग्रहण एवं विदाई सम्मान समारोह में एक बड़ी सामाजिक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सशक्त और समृद्ध साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा निरंतर समाज को संगठित कर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सब ऐसे ही आयोजनो में दिखने लगा है। भविष्य में भी समाज संगठित होकर सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहे यही आशा हम करते हैं। इस आयोजन के मुख्य अतिथि अरुण साहू प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बिलासपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए टहल साहू जी प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे, प्रीतम साहू पूर्व विधायक, पवन साहू प्रदेश सलाहकार, कुमारी मदन साहू पूर्व विधायक, हलधर साहू प्रदेश महामंत्री, सोहन साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ, के सी पवार जिला अध्यक्ष बालोद भाजपा, कौशल साहू वरिष्ठ समाजसेवी, महेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज, सुशीला साहू उपाध्यक्ष जिला भाजपा बालोद, संध्या अजेंद्र साहू, मेहतर नेताम सांसद प्रतिनिधि, हरीकृष्ण गजीर सांसद प्रतिनिधि आदि। सांसद मंडावी सांगली में उज्जवल साहू के घर श्रद्धांजली कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किए। सांसद मोहन मंडावी ग्राम सनौद में आशीष साहू के घर सगाई कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
