*फ्री बीइंग मी वर्कशाप (कार्यशाला) का आयोजन
राजिम ….भारत स्काउट्स एंव गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल तांडे के मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय स्तर के 3 दिवसीय फ्री बीइंग मी कार्यशाला शा.कन्या उ.मा.शा.राजिम में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2021 तक त्रिदिवसीय फ्री बीइंग मी वर्कशाप (कार्यशाला) का आयोजन किया गया है।जिसमें 10 से 18 वर्ष के बच्चों में आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है जिसे दूर करने के लिए फ्री बीइंग मी का यह अभियान वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट (wagggs)के द्वारा शुरू किया गया है।इस अभियान को डग कंपनी द्वारा स्पांसर किया जाता है।फ्री बीइंग मी का वास्तविक जीवन पर आधारित,स्कील,डेवलपमेंट महत्त्व के साथ साथ मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अपने आपको जिम्मेदार नागरिक बना सके। इस कार्यक्रम में रोमन लाल साहू स्काउट गाइड जिला सचिव गरियाबंद ,आशीष साहू डी ओ सी स्काउट एवं सीमा साहू डी ओ सी गाइड के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर संतोष उपाध्याय जिलाध्यक्ष स्काउट गाइड संघ जिला गरियाबंद,रेखा सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम,सोमप्रकाश साहू आजीवन सदस्य,पदमा दुबे अध्यक्ष शा प्र वि समिति कन्या शाला राजिम,रोशनी गोस्वामी विधायक प्रतिनिधि शा प्र वि समिति उपस्थित हुए। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय जिलाध्यक्ष स्काउट गाइड संघ गरियाबंद ने कहा कि प्रत्येक बच्चों में प्रतिभा छुपी हुई होती है।स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र छात्राओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। हमें अपने सपने को साकार करने व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए साहस,संयम और आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिये तो निश्चित सफलता मिलती है। रेखा सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम ने कहा कि जीवन मे अनुशासन का बहुत महत्व है,क्यूंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। पदमा दुबे अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति कन्या शाला राजिम ने कहा कि स्काउट मितव्ययी,साहसी, परोपकार एवं प्रकृति प्रेमी होती है। मुख्य प्रशिक्षक भीषभ देव साहू ने बताया कि आज एयर ब्रशिंग,अभिव्यक्ति की आज़ादी,आदर्श युवा कैसे हो, एवं तनाव मुक्त कैसे बने इनकी जानकारी दी गई। आज के प्रशिक्षण शिविर में शिविर संचालक आशीष साहू,गोपाल वर्मा एल टी स्काउटर मुख्य प्रशिक्षक भीषभ देव साहू डीओसी कोंडागांव,धर्मेंद्र ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू,लुकेश्वर प्रधान,प्रेमलाल साहू क्वाटर मास्टर,सरिता कंवर,योगिता यादव,लेखराम साहू व स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।*
