मनीष बंसल बनाये गए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य…

सौरभ अग्रवाल । पिथौरा, आनंद भोई महासमुंद । छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी की लगातार नयी कार्यकारिणी की घोषणा हो रही है इसी क्रम में महासमुंद के लगातार सभी कार्यक्रमों सक्रिय रहने वाले भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष बंसल को नयी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है ।

इसी क्रम में पीयूष मिश्रा बसना को शासकीय योजना स्वाध्याय मण्डल (प्रदेश का प्रमुख),
प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सतप्रीत सलूजा (विक्की) पिथौरा,आकाश सोनी महासमून्द,हेमलाल नायक बसना,मिलिन्द चन्द्राकर महासमून्द भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में महासमून्द जिला से युवा नेताओ को स्थान मिला ।