*भखारा-भठेली में आयोजित रामकथा मानस गान में पधारी राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान*
मुकेश कश्यप@भखारा:- भखारा क्षेत्र के ग्राम भठेली में आयोजित राम कथा मानस गान मे अतिथि के तौर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान पहुंची।साथ ही छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर,कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ,वरिष्ठ नेता घनश्याम चन्द्राकर,हेमंत साहू,राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडे ने अपने विशेष अतिथ्य से मंच को सुशोभित किया।
ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए सुश्री दीवान ने कहा कि राम का नाम ही अपने आप मे एक काव्य है।प्रभु श्री राम जी ने जींवन भर अपने आदर्श चरित्र से प्रेरणा बनकर उभरे,आज के बदलते युग मे हम सबको उनके विचारों को आत्मसात करना बहुत ही जरुरी है।
ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि रामकथा जींवन का अनुपम अध्याय है,जो हमे महान विचारों और ज्ञान के सार्थक भावो से जोड़ता है।
पूर्व नपा अध्यक्ष भरत नहर ने भगवान राम के प्रति आस्था व प्रेम भाव को रखते हुए जींवन में परिवर्तन लाने की बात कह।
छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू ने सभी स्वजनों को अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा से जीने एवं राम जी के आदर्श व्यक्तित्व को अपने विचारों में ढालने की बात कही।
राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि हमारे जीवन मे रामकथा का विशेष महत्व है।जिस तरह से राम जी ने आजीवन सत्य को अपनाकर अपने नैतिक मूल्यों को कभी मिटने नही दिया उसी तरह हमे भी जींवन में यथार्थ को अपनाकर सकारात्मक भाव से जीना चाहिए।
इस अवसर पर बड़ी सँख्या में ग्रामीण भक्त जन व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
