पांडूका में जेंडर फोरम सखी मंच का हुआ गठन
जेंडर मास्टर ट्रेनर कविता यादव ने दी बिहान की महिलाओं को जानकारी

खबर गंगा परमेश्वर कुमार साहू 1जनवरी2021
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान संकरा कलस्टर के अन्तर्गत 1 जनवरी को साई ग्राम संगठन पांडुका में जेंडर पर विशेष चर्चा के लिए बैठक आयोजित किया गया। बैठक में शासन के निर्देशानुसार जेंडर फोरम सखी मंच का गठन किया गया।जिसमें जेंडर मास्टर ट्रेनर कविता यादव ने बिहान से जुड़ी दीदियों को बाल विवाह, कुपोषण,अभिसरण, आजीविका मल्टिविटी, महिला हिंसा ,नशा मुक्ति जैसी महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तार पूर्ण जानकारी दी
इस मौके पर ग्राम के सरपंच मितानिन कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपसरपंच और एसी दुर्गेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
