कुरूद, नगर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम मे आयोजित एक दिवसीय खेल दिवस व व्यापारी मिलन उत्सव का शुभारम्भ अनोखे अंदाज में होने जा रहा है. व्यापारी कल्याण संघ कुरूद जैसे ही एक दिवसीय खेल दिवस का आयोजन रखा व व्यापारियों द्वारा आयोजित इस नवीन कदम से प्रेरित होकर उनके उत्साहवर्धन के लिए इसी कड़ी में नगर पंचायत कुरूद के समस्त पार्षदगण, अध्यक्ष सहित क्रिकेट की एक टीम बनाकर आयोजक व्यापारी कल्याण संघ क्रिकेट की कार्यकारिणी क्रिकेट टीम के साथ उदघाटन मैच में भिड़ने जा रहे है।

जिसमें कुरूद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे साथ ही रस्सा खींच, चम्मच दौड़, स्लो सायकल, बैडमिंटन, कुर्सी दौड़ में भी कुरूद नगर के सैकड़ो व्यापारी बंधु बढ़ – चढ़ कर हिस्सा ले रहे है ।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

