ANTF बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से हेरोइन (चिट्टा) एवं देशी पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

🔴 नया बस स्टैंड बालोद के पीछे खड़ी टाटा हेक्सा कार से हेरोइन (चिट्टा) एवं देशी पिस्टल बरामद।

🔴 आरोपी के कब्जे से लगभग 6.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) एवं देशी पिस्टल जब्त।

🔴 मोबाइल फोन एवं टाटा हेक्सा कार सहित कुल ₹11,83,000 की सामग्री जब्त।

🔴 आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई।

पुलिस अधीक्षक बालोद  किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी बालोद  विनय साहू के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध ANTF बालोद की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की रात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैंड बालोद के पीछे सफेद रंग की टाटा हेक्सा कार क्रमांक CG 17 KM 4455 खड़ी है, जिसमें चालक की सीट पर बैठा व्यक्ति हेरोइन (चिट्टा) एवं देशी पिस्टल रखे हुए है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम आवश्यक कार्रवाई की तैयारी के साथ गवाहों एवं विवेचना संबंधी सामग्री लेकर मौके पर पहुंची। वहां उक्त कार में एक व्यक्ति चालक की सीट पर संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू, पिता सुनील बंसोड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 21, रेलवे कॉलोनी, राजहरा, थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद बताया।

🔷 हेरोइन (चिट्टा) एवं देशी पिस्टल बरामद

पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर एक पारदर्शी झिल्ली में रखा अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) तथा एक देशी पिस्टल बरामद हुई। मौके पर बरामद सामग्री का नियमानुसार परीक्षण, तौल एवं जब्ती की कार्रवाई की गई।

हेरोइन (चिट्टा) का कुल वजन लगभग 6.40 ग्राम पाया गया। देशी पिस्टल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मादक पदार्थ एवं हथियार को विधिवत जब्त किया गया। कुल ₹11.83 लाख की सामग्री जब्त

🔷पुलिस द्वारा जब्त सामग्री का विवरण निम्नानुसार है:

🔸 हेरोइन (चिट्टा): लगभग 6.40 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,28,000।

🔸 देशी पिस्टल: अनुमानित कीमत ₹50,000।

🔸 मोबाइल फोन: आईक्यू कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹5,000।

🔸 टाटा हेक्सा कार: सफेद रंग की, पंजीयन क्रमांक CG 17 KM 4455, अनुमानित कीमत ₹10,00,000।

📌 कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹11,83,000।

⚖️ एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

मामले में आरोपी लीनेश बंसोड़ उर्फ बाबू के विरुद्ध थाना बालोद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ एवं हथियार के संबंध मे विवेचना की जा रही है।

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक चुलेन्द्र कुर्रे, आरक्षक भूपेश साहू एवं आरक्षक संजय सोनी एवं ANTF बालोद टीम की सराहनीय भूमिका रही।

📢 बालोद पुलिस की अपील

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं अवैध हथियारों से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें।

🚔 बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।