किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 08 किलो 400 ग्राम गांजा, कीमत ₹4,20,000/- जप्त

गांजा बिक्री के लिए रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

किरंदुल – दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना किरंदुल पुलिस ने गांजा रखने एवं बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,20,000/- है, जप्त किया है।

घटना का विवरण

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा जितेन्द्र कुमार खूंटे के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को थाना किरंदुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शंकर घोष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, बंगाली कैम्प, राधाकृष्ण मंदिर के पास, किरंदुल द्वारा अपने घर में बिक्री हेतु अवैध रूप से गांजा रखा गया है।

प्राप्त सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी संजय यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक हेम शंकर गुनेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना की गई।

पुलिस टीम द्वारा विधिवत रेड कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर शंकर घोष के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर विधिवत तौल किए जाने पर गांजा का कुल वजन 08 किलो 400 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,20,000/- है।

मादक पदार्थ गांजा को विधिवत जप्त कर आरोपी शंकर घोष पिता नंद लाल घोष, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, बंगाली कैम्प, राधाकृष्ण मंदिर के पास, किरंदुल को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: शंकर घोष
पिता: नंद लाल घोष
उम्र: 42 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 04, बंगाली कैम्प, राधाकृष्ण मंदिर के पास, किरंदुल

जप्त सामग्री

* मादक पदार्थ गांजा: 08 किलो 400 ग्राम
* अनुमानित कीमत: ₹4,20,000/-

दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी