राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु सुमीत का चयन

नवापारा राजिम :–बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा (सोठ) के 6 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है| राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हर्ष यादव कक्षा सातवीं ने रजत पदक नवीन लहरी कक्षा नवमी ने कांस्य पदक शीतल तारक कक्षा नवमी रजत पदक सहित देवेंद्र तारक कक्षा 12वीं ,राहुल पटेल कक्षा ग्यारहवीं ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.वहीं कक्षा बारहवीं के छात्र सुमीत कुमार ने दो रजत पदक एवं एक कांस्य पदक जीतकर उनका चयन राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु हुआ है जो गोवा में आयोजित होंगे.ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी शाला से सुमीत कुमार एवं कल्याणी तारक का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था. सभी खिलाड़ियों के सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य कविता दीवान,अध्यक्ष शाला विकास समिति मालती ध्रुव, सरपंच रमेश वर्मा,जनपद सदस्य चित्ररेखा दीपक तारक, राजेश साहू,टीकू यादव सहित शाला परिवार ने खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी.उक्त जानकारी व्यायाम शिक्षक रघुनाथ प्रसाद यदु ने दी.