फिंगेश्वर :–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वाधान में राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा के निर्देशन,राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के आदेशानुसार एवं अमित क्षत्रिय राज्य संगठन आयुक्त स्काउट के मार्गदर्शन में राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी,अभनपुर में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट जांच शिविर में दुर्ग संभाग के 99 और रायपुर संभाग के 108 कुल 207 सम्मिलित हुए । जिसमें जिला गरियाबंद से कुल 28 स्काउट एवं परीक्षक के रूप में डी ओ सी स्काउट आशीष साहू शिविर में सम्मिलित हुवे। शिविर संचालक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में प्रतिदिन ए. पी. आर. ओ में निर्धारित प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार के पाठ्यक्रमों के विषय बिंदुओं का लिखित,मौखिक ,प्रायोगिक एवं रिकॉर्ड का जांच किया जा रहा है। मुख्य परीक्षक शांतनु कुमार कुर्रे एवं परीक्षक दल के अनुभवी सदस्य सूरज कसार, फनेंद्र लोधी,योगेश नायक,लिलेश देवांगन,मोहन साहू,मकसूदन यादव,दिलीप पटेल,संतोष तम्बोली, अभिमन्यु कुंवर, प्रद्युम्न श्रीवास,लक्ष्मण रजक,आशीष साहू , धनुष सिन्हा एवं शशांक विश्वकर्मा के द्वारा व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से जांच किया जा रहा है। स्काउटिंग से जुड़कर का युवा अनुशासन,आत्मनिर्भरता, स्वावलंबी और अच्छे चरित्र के निर्माण की ओर अग्रसर होता है।उक्त शिविर में जिला के इंदगांव,कौन्दकेरा, पासौद, रावड़,परसदाकला, सरस्वती शि मंदिर राजिम के 28 स्काउट शिविर में सम्मिलित हुवे जिस पर जिला मुख्य आयुक्त ओंकार साहू,जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चंद्राकर, जिला सचिव रोमन साहू एवं डी ओ सी गाइड सीमा साहू में सभी प्रतिभागी को राज्य पुरस्कार परीक्षा में उत्तीर्ण होने एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए।उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.
