गरियाबंद – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा 19 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 252 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, एग्रीकल्चर ऑफिसर, सर्वेयर तथा सहायक प्राध्यापक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
कुल 252 पदों में पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के 45 पद, ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट के 200 पद और पैरी गंगा महाविद्यालय मैनपुर के 7 पद शामिल हैं।
10वीं पास से लेकर पीएचडी तक के लिए अवसर
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी, बीएससी कृषि, बीसीए, एमसीए तथा संबंधित विषय में स्नातकोत्तर, NET, SET और PhD निर्धारित की गई है। यानी विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
साथ लेकर आएं ये दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र तथा उनकी छायाप्रति साथ लेकर रोजगार मेले में पहुंचना होगा। मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य बताया गया है।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष 07706-241269 या मोबाइल 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद
तिथि: 19 अगस्त 2026
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कुल रिक्तियां: 252 पद
