बुजुर्गों के चेहरों पर छाई मुस्कान: वक्ता मंच प्रशामक आश्रम पहुंचा

रायपुर – सामाजिक संस्था वक्ता मंच तथा जन एकता फाउंडेशन के सदस्य आज शाम रायपुर के सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह (वृद्धाश्रम) पहुँचे एवं बुजुर्गों के साथ खेल, साहित्य व अन्य गतिविधियों के जरिये कुछ समय बितायाl इस आयोजन का उद्देश्य समाज में अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनत्व की भावना को मजबूत करना था । समाज के सहयोग और सहभागिता से ही वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का जीवन अधिक सुखद, सुरक्षित और सम्मानपूर्ण बनाया जा सकता है। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई l कार्यक्रम के अंत में सरदार जसपाल भामरा द्वारा आश्रम में निवासरत बुजुर्गों हेतु रात्रि भोज का आयोजन किया गया l इस दौरान संस्था के सदस्यों ने अपने हाथ से बुजुर्गों को भोजन परोसा और उनकी कुशलक्षेम पूछी lवक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू के नेतृत्व में हुये इस आयोजन में सरदार जसपाल सिंह, बलजीत कौर, हर्षपाल सिंह, अवनीत कौर, ज्योति शुक्ला, डॉ भारती अग्रवाल, डॉ गोपा शर्मा, हेमलाल पटेल, राजेश्वरी साहू, शिवानी मैत्रा, तामेश्वर साहू, पंकज साहू, यश साहू, परम कुमार, शुभा शुक्ला निशा, अंकुर शुक्ला, प्रमिला शर्मा, नंदनी शर्मा, प्रमदा ठाकुर सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l उपस्थित प्रबुद्धजनों ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर है और उनकी सेवा व सम्मान करना हम सबका दायित्व है l इस प्रकार के आयोजन बुजुर्गों को भावनात्मक संबल और सामाजिक अपनत्व प्रदान करते है l प्रशामक गृह के संपूर्ण विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ l

राजेश पराते
अध्यक्ष
मो:9827928850