कांकेर – दुर्गूकोंदल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहेली के आश्रित ग्राम झर्रीपारा निवासी दबसिंह नरेटी जो दोनों आंखों से शत् प्रतिशत दृष्टिबाधित (दिव्यांग) एक असहाय व्यक्ति को जीवन यापन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की। और उन्हें एक औपचारिक आवेदन सौंपा। शिवसेना प्रदेशों सचिव महेश वासुदेव दुबे ने बताया कि शिवसेना सामाजिक हित और जनसेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है हमारे संज्ञान में एक अत्यंत संवेदनशील मामला आया था। यहां दृष्टिबाधित (दिव्यांग ) व्यक्ति बेहद दयनीय स्थिति में जीवन बिता रहा है उसके पास आय का कोई साधन नहीं है और ना ही रहने के लिए पक्का प्रबंध है शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाएं होने के बावजूद यह व्यक्ति अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। श्री दुबे ने आगे बताया जो दोनों आंखों से पूर्ण रूप से दृष्टिबाधित है अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है उनकी देखभाल करने वाला और कोई नहीं है दृष्टिबाधित होने के कारण वह स्वयं कमाने में असमर्थ है और उसके पास आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है ऐसी स्थिति में उनका दैनिक जीवन चलाना और दो वक्त की रोटी का प्रबंध करना भी असंभव है। शिवसेना (उध्दव बालासाहेब ठाकरे) ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत् पीड़ित को तत्काल प्रभाव से वित्तीय सहायता राशि, मसिक पेंशन, मंजूरी दी जाएं, उनके रहने के लिए उचित आवास और भोजन की मुक्त व्यवस्था की जाएं, प्रशासन द्वारा उनके संपूर्ण जीवन, स्वास्थ्य और देखभाल की जिम्मेदारी ली जाएं,और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक प्रमुख सुकचंद मंडावी टिकेश साहू शंकर बिश्वास सहित उपस्थित रहे।
