एसबीआई की ग्राहकों को सौगात – बंगाली कैम्प रोड में नए एटीएम का शुभारंभ

( क्षेत्रीय प्रबंधक आरबीओ जगदलपुर ने किया उद्धाटन )

किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से स्थापित भारतीय स्टेट बैंक की किरंदुल शाखा जहाँ एक तरफ किरंदुल शाखा के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन की सक्रियता और भारतीय स्टेट बैंक किरंदुल की नित्य प्रतिदिन नई ऊंचाइयों पर ले जाने की मानसिकता किरंदुल स्टेट बैंक के अलावा अन्य बैंकों के ग्राहकों को भी बैंक के प्रति आकर्षित कर रही हैं । उल्लेखनीय हैं कि अपने तीन साल के कार्यकाल में मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन ने जहाँ एक तरफ नगर में एटीएम मशीनों का विस्तारीकरण किया तो वहीं उन्होंने दूसरी तरफ नगर में सभी विद्यालयों और कॉलेजों में जाकर छात्र छात्राओं को बैंक में खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षकों को एसबीआई में निवेश करने के लिए नई नई योजनाओं की जानकारी प्रदान की । इस ही तारतम्य में नगर में एसबीआई के बढ़ते ग्राहकों और उनकी मांग को सर्वोपरि मानते हुए किरंदुल नगर में बंगाली कैम्प के मुख्य मार्ग पर एक और नई एटीएम मशीन का शुभारंभ प्रवीण कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक आरबीओ जगदलपुर के मुख्य आतिथ्य एवं भारतीय स्टेट बैंक किरंदुल शाखा के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन ने नई एटीएम मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया ।