NH-353 पर सिंघोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन वोक्सवैगन कार से निकला 9 करोड़ से ज्यादा का सोना, तीन युवक गिरफ्तार जैसे हालात में घेरे में

महासमुंद – महासमुंद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिंघोड़ा पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वोक्सवैगन वरटस कार से करोड़ों रुपये का सोना बरामद किया।राष्ट्रीय राजमार्ग 353 स्थित रेहटीखोल चेकपोस्ट पर पुलिस की सघन जांच अभियान चल रही थी। इसी दौरान उड़ीसा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही गुजरात नंबर की वोक्सवैगन कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस भी रह गई दंग…

कार की पिछली सीट के नीचे विशेष तरीके से गुप्त चेंबर बनाया गया था, जिसमें दो पीठ्ठू बैग छिपाकर रखे गए थे। बैग खोलते ही पुलिस अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। अंदर 6 प्लास्टिक बॉक्स में भारी मात्रा में सोने के आभूषण भरे हुए थे।

बरामद सोना कुल 7512.488 ग्राम

अनुमानित कीमत – 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार 220 रुपये

जब्त वाहन – वोक्सवैगन वरटस कार

वाहन सहित कुल जप्ती – 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार 220 रुपये

पुलिस पूछताछ में कार सवार तीनों युवक गुजरात के राजकोट निवासी निकले। सोने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने तत्काल धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए सम्पत्ति जप्त कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय को भी सूचना भेज दी गई है। महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की सबसे बड़ी गोल्ड सीजिंग कार्रवाई माना जा रहा है।