बिजली स्कूल के पांच विद्यार्थियों को माननीय राज्यपाल द्वारा स्वेच्छानुदान मद से दस-दस हजार की सहयोग राशि दी गई

फिंगेश्वर :– माननीय राज्यपाल महोदय के गोदग्राम बिजली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2024- 25 के 10 वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वेच्छानुदान मद से माननीय राज्यपाल रमेन डेका द्वारा गीता साहू,तारिणी साहू,आरती सोनवानी,टिकेश्वरी साहू एवं तारणी यादव को दस-दस हजार की चेक आर्थिक सहायता राशि दी गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पदमा मोती निषाद सरपंच ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और ऊंचाई और प्रदान करता है.राज्यपाल महोदय द्वारा स्वेच्छानुदान से दी गई सहायता न केवल आर्थिक सहयोग है बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला एक प्रेरणादायक कदम है.इससे निश्चित ही ये छात्र छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे. जनपद सभापति नंदूराम यादव कहा कि आज के दौर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को समय पर सहयोग मिलना अत्यंत आवश्यक है. राज्यपाल महोदय की यह पहल समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है जो हमें भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है. संस्था के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को मिली यह सहायता उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी हमें ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन कर सके. राज्यपाल महोदय का या कदम वास्तव में सराहनीय एवं अनुकरणीय है.शाला प्रबंध समिति के सदस्य दयाराम साहू ने कहा कि परिश्रम सफलता की कुंजी है. यही प्रयास आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा देंगे. कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्याख्याता पूरन लाल साहू ने बताया कि सत्र 2024-25 में 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत एवं दसवीं का 84% रहा. उन्होंने आगे कहा कि अच्छा हुआ दीपक है जो जीवन के अनुसार को दूर कर उजाले की ओर ले जाता है यह सम्मान राशि उन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक छोटा सा प्रयास है ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके और समाज के लिए प्रेरणा बने. इस अवसर पर उप सरपंच तोषण पटेल, सरपंच प्रतिनिधि मोती राम निषाद,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, पूरन लाल साहू, विनय कुमार साहू, नरेन्द्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर, रेखा सोनी, गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे,शिक्षक नकुल राम साहू, रूद्रप्रताप साहू,क्लर्क दुष्यंत साहू एवं तोमन साहू उपस्थित थे.