( 31मार्च से 5 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जारी )
( गायत्री परिवार ग्रामोत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में हो रहे अनुष्ठान )
किरंदुल – दंतेश्वरी आश्रम चोलनार में स्थित माता भगवती विद्यालय चोलनार के 27वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर गायत्री सत्संग भवन श्री राघव मंदिर में गायत्री परिवार ग्रामोत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में कथावाचिका रुक्मणि उपाध्याय द्वारा श्री प्रज्ञा पुराण एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन एक अप्रैल से किया जा रहा है कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं अन्य प्रसंगों की कथा सुनाई गई। इस अवसर पर भक्तों द्वारा हर्षोल्लास सहित नाचते गाते लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी मनाया गया। साथ ही कान्हा जी की पालकी निकाली गई।जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रहीं। आज 4 अप्रैल को श्री प्रज्ञा पुराण और श्रीमद भागवत कथा का अंतिम समापन दिवस हैं ।एवं 5 अप्रैल को माता भगवती विद्यालय प्रज्ञा पीठ चोलनार में विद्यालय के 27 वे वार्षिक उत्सव के अवसर पर 09 कुंडीय गायत्री महायज्ञ ,विद्यारंभ संस्कार ,पुंसवन संस्कार ,मुंडन संस्कार, और विभिन्न संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे साथ ही बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात महाभण्डारे का आयोजन रखा गया है ।
उल्लेखनीय हैं की ग्रामीण क्षेत्र चोलनार में वंदनीय माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण में निशुल्क आवासीय विद्यालय ग्रामीण आदिवासी बच्चों की शिक्षा और संस्कार के लिए समर्पित विद्या का यह मंदिर गायत्री आश्रम के नाम बस्तर क्षेत्र में बना चुका है ।यहाँ नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षित कर श्रेष्ठ नागरिक गढ़ने का कार्य बखूबी निभाया जा रहा है ।
