पी डी एस का चावल नहीं मिलने से नाराज ग्राम पंचायत सिलपट्टी का मामला 

तिल्दा नेवरा — महिलाओं ने सेल्समेन की शिकायत करते हुए बताया की कई महीनों से शक्कर और नमक नहीं दिया है कुछ बोलने पर उसके द्वारा अभद्रता किया जाता है बोलता है की जो करना है कर लो -गरीबों की थाली भरने वाली सरकारी राशन व्यवस्था रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में सवालों के घेरे में है. ग्राम पंचायत सिलपट्टी में सैकड़ों परिवार ऐसे हैं. जिनकी रसोई महीनों से सरकारी चावल का इंतजार कर रही है.. इसका खुलासा तब हुआ जब पंचायत के सैकड़ों लोग अनुविभागीय अधिकारी से राशन की मांग करने कार्यालय पहुंचे और उन्होंने राशन व्यस्था सुधारने की मांग की है.

गरीब लोगों को नहीं मिल रहा राशन

राशन हितग्राही और ग्राम पंचायत सिलपट्टी के सरपंच लोकेश कुमार कश्यप ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान से पिछले महीने भी लेट से राशन का वितरण किया गया. जिससे गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है.सेल्स मेन द्वारा सर्वर डाउन बताया गया लोगों के सिगनेचर नहीं हो पाया है आगे राशन नहीं मिल पायेगा आज नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है. और राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को सुधार कर राशन वितरण करने की मांग की है।