किरंदुल — राष्ट्रीय इंटक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक और केंद्रीय एमएमडब्ल्यू यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन अनुसार मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत, जागरूक एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 22 मार्च 2026 को अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह के कुशल नेतृत्व में कैडर डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस पहल ने श्रमिक साथियों के बीच नई ऊर्जा, जागरूकता और सीखने की उत्सुकता का संचार किया, जिससे पूरे संगठन में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र, जो कि रविवार 29 मार्च 2026 को आयोजित किया गया, में यूनियन के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की सैकड़ों की संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव (इंटक) एवं कमेटी मेंबर (MMWU INTUC) यूनियन किरंदुल पुष्पलता नाग ने अपने प्रेरणादायी व्याख्यान के माध्यम से संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और श्रमिक शक्ति के सुदृढ़ निर्माण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उनके विचारों ने उपस्थित सभी साथियों को संगठन के प्रति और अधिक जिम्मेदार एवं सक्रिय बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण सत्र में सैकड़ों से अधिक सदस्यों की उपस्थिति देखने को मिल रही इस दरम्यान उपस्थित श्रमिक साथियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि के साथ संवाद में भाग ले रहे हैं । प्रश्नोत्तर एवं विचार-विमर्श के माध्यम से अपने अनुभव साझा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। यह सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के सदस्य स्वयं को विकसित करने और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वास्तव में, जब किसी संगठन के सदस्य ज्ञान, जागरूकता और समझ के माध्यम से अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास करते हैं, तो वह संगठन स्वाभाविक रूप से अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावी बनता है। ट्रेड यूनियन के संदर्भ में यह और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यहाँ सक्षम नेतृत्व और जागरूक, प्रशिक्षित सदस्यों का समन्वय ही संगठन को मजबूत आधार प्रदान करता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल सदस्यों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम बन रहा है, बल्कि यूनियन की कार्यशैली को और अधिक सशक्त, संगठित एवं श्रमिक हितों के प्रति समर्पित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आने वाले समय में यह पहल निश्चित रूप से एमएमडब्ल्यू यूनियन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।
इन प्रशिक्षण सत्र को सफल करने में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले सभी विभागों के पदाधिकारी/कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी , दिलीप सिंह , अरविंद गुप्ता , सुरेश गुप्ता , शैलेश रथ , बिजी प्रदीप , जियाउल हसन , रवि , एम के मल्लाह , वेणुधर , पतिराम बघेल ,ओंम कुमार साहू, , राकेश लाल , सादाब जिलान , रविश तिवारी , तरूण साहू , देवेन्द्र साहू , देव नारायण , सत्यप्रकाश , बृजेश मिश्रा , सौरभ पात्रे , निरज पारथी , विष्णु शर्मा , महेश सिन्हा , पवन कुमार डेविड ,राजेन्द्र पटनायक , टिकमचंद साहू , जितेन्द्र कुमार, ओंम प्रकाश साहू , योगेश साहू ,त्रिलोक बांधे , पलखराम साहू , संतोष महिलांग , दुर्गेश नाग , मोतीलाल साहू , विकास मंडल, अग्रेश्वर साहू , जीवन लाल साहू ,मृत्युंजय साहू , मनोज कुमार कोड्पपी , योगेश साहू , गया राम ठाकुर, छयंत साहू , संतोष सरोज , भूपेश्वर साहू , भुवनेश्वरी नेताम , श्रीमती भोज कुमारी जैसे यूनियन के अनेकों पदाधिकारियों सदस्यों का योगदान प्रशंसनीय सराहनीय है ।
