कोलियारी/धमतरी – छत्तीसगढ़ सोनकर समाज राज इकाई कोलियारी के तत्वाधान में दिनांक 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को आराध्य देव भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचायत धमतरी, अध्यक्षता मुकेश कुमार सोनकर अध्यक्ष सोनकर समाज कोलियारी, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता मुकेश यादव जनपद सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योति सोनकर सरपंच ग्राम पंचायत कोलियारी, प्रकाश चंद सोनकर इंजीनियर व समाजसेवी, शत्रुघ्न सोनकर, श्रीमती दुलारी सोनकर, राकेश सोनकर, गोविंद सोनकर, रुद्रेश्वर सोनकर, अभय सोनकर, अजय सोनकर, ऋषि सोनकर एवं समस्त सोनकर समाज कोलियारी ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम धूमधाम के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, तत्पश्चात आराध्य देव भगवान श्री रामचंद्र जी की सामूहिक आरती एवं पूजन किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं उनके द्वारा उद्बोधन दिया गया। साथ ही कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सोनकर सामाजिक भवन के लिए दान करने वाले स्वर्गीय गुहरी राम सोनकर के परिजनों को सम्मानित किया गया। तथा सामाजिक भवन के लिए दान करने वाले दानदाताओं का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष सतीश सोनकर , सदस्यगण सुभाष सोनकर, लक्ष्मी नारायण सोनकर , सनत सोनकर, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपेश सोनकर, खिलेश्वर, संदीप सोनकर, सुनील सोनकर, श्रीमती अनीता सोनकर, श्रीमती पुष्पा सोनकर, श्रीमती रानी सोनकर श्रीमती सुधा सोनकर, एवं समस्त सोनकर समाज ने किया।
कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन मुकेश कुमार सोनकर अध्यक्ष सोनकर समाज कोलियारी ने किया।
