किरंदुल में पड़ रही गर्मी में होटलों में ठंडी लस्सी के बीच चल रही चर्चा
किरंदुल – किरंदुल नगर के कद्दावर युवा भाजपा नेता और किरंदुल पालिका के पूर्व अध्यक्ष साथ ही किरंदुल नगर पालिका के कार्यकाल में दो बार पार्षद का दायित्व निभा चुके चर्चित युवा भाजपा नेता को दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चेत राम अट्टामी ने किरंदुल नगर पालिका के सम्मेलन में प्रतिनिधित्व एवं कार्यों की समीक्षा हेतु पूर्व में नियुक्त विधायक प्रतिनिधि के स्थान पर विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है ।उल्लेखनीय हैं कि भाजपा नेता पूर्व के वर्षो में किरंदुल नगर पालिका परिषद के कार्यकाल में दो बार पार्षद के पदों को सुशोभित कर चुके हैं साथ ही वर्ष 2010 से 2014 में किरंदुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के दायित्व को भी निभा चुके हैं । सियासी नज़र के हिसाब से किरंदुल नगर में पड़ रही अत्यधिक गर्मी में पान ठेलों और होटलों में ठंडा मठ्ठा और ठंडी लस्सी पीने के बीच चल रही नगरवासियों के बीच चर्चा के अनुसार की क्या पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और पूर्व के दो बार के पार्षद को मिले इस नए दायित्व विधायक प्रतिनिधि के पद से सुशोभित किये जाने से क्या किरंदुल नगर के वासियों को उनकी बहुप्रतीक्षित मांगे नए बस स्टैंड और किरंदुल नगर के गौरवपथ पर बेतरतीब खड़ी ट्रकों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिल पाएगी या फिर मिलेगा सिर्फ विकास कार्यों के नाम पर सपना ।खैर यह तो समय ही बतलायेगा की सियासी नज़र का यह सपना पूरा हो पायेगा या बनेगा मुंगेरी लाल का सपना ।
