श्री राम लल्ला विशाल रथ पर सवार हो कर भक्तो को देंगे दर्शन
हिन्दू नववर्ष एवं राम नवमी आयोजन समिति के तत्वाधान में होंगे कार्यक्रम
किरंदुल — चैत्र नवरात्रि एवं श्री राम नवमी के पावन पर्व पर प्रति वर्षो की ही भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष एवं राम नवमी आयोजन समिति के तत्वाधान में लौह नगरी किरंदुल में नगर के हृदय स्थल पर किरंदुल वासियों के आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राघव मंदिर से भव्य स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन आज गुरुवार को संध्या 4बजे से किया जाएगा । हिन्दू नववर्ष और राम नवमी आयोजन समिति के द्वारा आयोजित स्कूटी और बाइक रैली श्री राघव मंदिर से प्रारंभ हो कर पूरे किरंदुल नगरी का भृमण करते हुए वापिस श्री राघव मंदिर पहुँचेगी । इस दौरान श्री राम लल्ला विशाल रथ पर सवार हो कर नगरवासियों को दर्शन देंगे ।
