राष्ट्रीय स्तर पर फिंगेश्वर के दों गॉवों के लोगों को मिला सम्मान

जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रभा बाई धु्रव और दुर्गेश कुमार सम्मानित

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल के हाथों मिला सम्मान

कलेक्टर श्री उइके ने शॉल, श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के विकासखंड फिंगेश्वर की जल बहिनी श्रीमती प्रभा बाई धु्रव गांव-गांव जाकर जल गुणवत्ता परीक्षण का महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही हैं। वहीं ग्राम हथखोज के जल वितरण संचालक दुर्गेश कुमार ने भी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करते हुए समुदाय में एक अनुकरणीय मिसाल स्थापित की है। उनके कार्यों ने न केवल ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, बल्कि सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा योगदान दिया है। उनके उत्कृष्ट प्रयासों को देखते हुए वर्ष 2026 में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित जल उत्सव के दौरान भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सी आर पाटिल द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे क्षेत्र की एकजुट मेहनत और जल सुरक्षा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गरियाबंद के सतत सहयोग ने भी इस उपलब्धि को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने इन दोनों को अपने कार्यालय कक्ष में शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।