नवापारा राजिम :–समीपस्थ ग्राम परसदा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रज्ञा मंडल एवं ग्राम वासियों के सहयोग से दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं भव्य दीप महायज्ञ महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है. इस अवसर पर प्रथम दिवस पर भव्य दीप महायज्ञ के पूर्व संध्या पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई.कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन कीर्तन करते हुए माता गायत्री की जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची. जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर गाँव के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की. वहीं रात्रि में गायत्री परिवार के परिव्रजक द्वारा गीत, संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के यशवंत वर्मा रमेश वर्मा सरपंच, हरिशंकर सिन्हा,ओमप्रकाश सिन्हा, रानी साहू, हीरा राम हिरवानी,दयाराम साहू,धनऊ ध्रुव,द्वारिका साहू,दुष्यंत वर्मा,ठाकुर राम साहू पूरन लाल साहू,खुमन साहू,सूखेन साहू,भोला राम वर्मा,प्रवीण वर्मा,नरेंद्र साहू,उमाशंकर साहू, चंद्रकांत यादव,रवि साहू, हेमचंद साहू,उमेश्वरी साहू,डिगेश्वरी वर्मा, शांति वर्मा,धनेश्वरी ध्रुव,कल्पना वर्मा,मौसमी माला साहू,नीरा साहू राधिका वर्मा,गायत्री वर्मा, ज्योति तारक व ग्रामवासी उपस्थित थे.
