गरियाबंद में घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई
छापेमारी के दौरान 19 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त
ऑथेंटिक फूड एशियन रेस्टोरेंट, शिव फैमिली रेस्टोरेंट, अमन फैमिली रेस्टोरेंट व होटल हार्माेनी एण्ड जायका पर कार्रवाई
गरियाबंद – कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जिले के सभी गैस वितरकों को आयल कंपनियों के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में आज खाद्य विभाग के अधिकारियों ने घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग से संबंधित चार प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 19 नग घरेलू सिलेण्डर जब्त किए है। इनमें 11 नग भरे गैस सिलेण्डर एवं 8 नग खाली गैस सिलेण्डर शामिल है। जिला खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि जिले के ऑथेंटिक फूड एशियन रेस्टोरेंट से 2 नग भरे गैस सिलेण्डर एवं 4 नग खाली गैस सिलेण्ड जब्त किए गए है। इसी तरह शिव फैमिली रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर एवं 2 खाली गैस सिलेण्डर, अमन फैमिलि रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर एवं होटल हार्माेनी एण्ड जायका रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर और 2 खाली गैस सिलेण्डर जप्त किए गए है।
