पालिका की मांग पर निजी कंपनी बना रही नया चितास्थल .
किरंदुल – किरंदुल नगर के पा डापुर के समीप स्थित मुक्तिधाम की जर्जर स्थिति को देखते हुए किरंदुल पालिका परिषद की मांग पर किरंदुल के समीप स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी के सहयोग से पाडापुर के समीप स्थित मुक्तिधाम के पुराने चिता स्थल के समीप ही नए चिता स्थल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है । उल्लेखनीय हैं कि निजी कंपनी के सहयोग से नए चिता स्थल के निर्माण कार्य के शुभारंभ की खबरे कई समाचार पत्रों की हेड लाइन बनी की पाडापुर मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प -निजी कंपनी के सहयोग से नए चिता स्थल का निर्माण कार्य शुरू । नगर में खत्म हो रही गुलाबी ठंडक के बीच सियासी नज़र के हिसाब से पहले से निर्मित मुक्तिधाम के चिता स्थल के ऊपर की जर्जर और पुरानी सीटो यानी जीआई ,सीमेंट की चादरों को बदलकर पुराने मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार करना चाहिए था क्योंकि पिछले साल बरसात के दिनों में कई परिवारों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार रेनकोट और छाता ओढ़कर करना पड़ा था ।क्योंकि चिता स्थल के ऊपर से सीटे आग की लपटों के कारण गरम हो कर गिर चुकी है ।पिछले साल बरसात के दिनों में यह मुद्दा कई अखबारों की सुर्खियों में भी छाया हुआ था ।परंतु पुराने चिता स्थल के छतों की सीटों को ना बदलकर निजी कंपनी के सहयोग से नए चिता स्थल का निर्माण करवाने के बाद निजी कंपनी के द्वारा सौजन्य और मद की राशि का उल्लेख कर बोर्ड टांगना नगर में चर्चा का विषय बन सकता है ।सियासी नज़र के हिसाब से कुछ महीनों में बारिश के दिन आ जायेंगे तब तक इस नए निर्माण कार्य का पूर्ण होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं तो फिर से इस वर्ष भी मृतकों के शवों को पूर्व के वर्षो की ही भांति रेनकोट और छाते का उपयोग कर अंतिम संस्कार करना मजबूरी होगी ।
