अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान, शक्ति रेस्ट हाउस में आयोजित हुआ समारोह

सक्ति – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में आज शक्ति रेस्ट हाउस में महिलाओं के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण को याद करने का अवसर है।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, व्यापार और सामाजिक कार्यों सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसलिए समाज का दायित्व है कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग और सम्मान दिया जाए।
*इस सम्मान समारोह में* प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण गवेल, सहसचिव गोपाल गौतम, महासचिव गोविंद देवांगन, सह सचिव नितिन सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुरु अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नारायण राठौर, मीडिया सह प्रभारी ऊकार यादव, कमल अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
*कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए* उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा समाज में नारी सम्मान और समान अधिकार के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।