गरियाबंद :- सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू ने जिले एवं प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं बधाई देते हुए श्री साहू ने कहा कि होली पर रंग और गुलाल लगाने की परंपरा धार्मिक संस्कृति और वैज्ञानिक कारणो से जुड़ी हुई है समानता और एकता रंग लगाने का एक मुख्य उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को मिटाना है जब हर कोई रंगों में रंगा होता है तो अमीर गरीब और जात-पात भेद खत्म हो जाता है समानता और भाईचारा का संदेश देता है बुराई पर अच्छाई की जीत होलिका दहन के अगले दिन रंगों का उत्सव मनाया जाता है जो अधर्म पर धर्म और अहंकार पर भक्ति की जीत की खुशी की प्रतीक है रितु परिवर्तन का स्वागत यह त्यौहार बसंत ऋतु के आगमन और प्राकृतिक में आने वाले नए रंगों के स्वागत उत्साह है इसी प्रकार रंगों का विशेष महत्व है लाल प्रेम शक्ति और विवाह का प्रतीक है पीला खुशी ज्ञान और स्वास्थ्य का प्रतीक है हरा नई शुरुआत प्राकृतिक और शांति का प्रतीक है नीला भगवान कृष्ण और शांति का प्रतिनिधित्व इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और दिल से बधाई देकर त्यौहार की खुशी मनाते हैं होली का त्योहार आपसी प्यार अपनापन भाईचारा का संदेश भी देता है इसलिए लोग इस दिन पुराने गिले शिकवा को भूलकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं होली का पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे हर परेशानी दूर हो और हर दिन नई उम्मीद के साथ मुस्कुराता हुआ बीते आपको और आपके पूरे परिवार को साथ ही पुन: जिले एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
