किरंदुल — भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी 21 फरवरी के पत्र अनुसार जिला शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक की नियुक्ति की गई है । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर के पूर्व शिक्षक राजेन्द्र चौहान को दंतेवाड़ा जिले के भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद से नवाजा गया है । उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर के पूर्व शिक्षक राजेंद्र चौहान एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन करने वाले राजेन्द्र चौहान को मिले इस दायित्व से उनके समर्थकों में खासा उत्साह नज़र आ रहा है साथ ही साथ चौहन को मिले इस नए दायित्व से दंतेवाड़ा जिले में भाजपा को मजबूती प्रदान होने के आसार भी बढ़ेंगे ।
