बीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिले के दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ट्राइसायकल वितरण किया गया। यह वितरण जिला बीजापुर के विभिन्न विकासखंडों में निवासरत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए किया गया।उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कोवासी बक्का, पिता कोवासी सोमा, विकासखंड उसूर, जिला बीजापुर के निवासी दिव्यांग लाभार्थी को कमांड 170 बीएन सीआरपीएफ के सहयोग से ट्राइसायकल उपलब्ध कराया गया। ट्राइसायकल प्राप्त होने से लाभार्थी को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी और वह आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने एवं उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए शासन द्वारा इस प्रकार की योजनाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं। लाभार्थी द्वारा ट्राइसायकल प्रदान किए जाने पर शासन-प्रशासन एवं कमांड 170 बीएन सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
