राजिम – गरियाबंद कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 ग्राम तर्रा में दो दिवसीय 31 जनवरी व 1 फरवरी 2026 को कबड्डी खेल का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संदीप शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने को कहा कबड्डी खेल पावर के साथ शरीर मे फुर्ती के साथ खेला जाने वाला खेल है सभी खिलाड़ियों व आयोजक समिति को बधाई शुभकामनाएं व्यक्त किये।
इस कार्यक्रम में श्रीमती सीमा शर्मा सदस्य जंनपद पंचायत फिंगेश्वर , श्रीमती ममता तुकेश साहू सरपंच ग्राम तर्रा , गरियाबांद जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमेश पटेल , कबड्डी संघ जिला उपाध्यक्ष शरद पारकर , कैलाश साहू , प्रेम सिंग नागेश , चित्र लेखा नागेश , आयोजन समिति के याद राम साहू , प्रेम साहू , परमानन्द साहू सहित ग्राम वाशी खेल प्रेमी बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।
कबड्डी उदघाटन में पहुचे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग संदीप शर्मा ने खिलाड़ियों ओर आयोजक की दी बधाई ।
