सियासी नज़र – भाजपाई अतिक्रमणकारी व्यापारियों पर भाजपाई पालिका का डंडा – हकीकत या पुचकारने वाला दिखावा

मुख्य मार्केट हैं भाजपा का संस्थापक और अभेद किला – वर्तमान पार्षद भाजपाई

किरंदुल — किरंदुल मेन मार्केट के सामने मुख्य मार्ग में सब्जी और फलों एवं फल के जूस लगाने वाले व्यापारी अतिक्रमण करियो पर नगर पालिका ने बड़ी कार्यवाही करते हुए काटा चालान साथ ही अमानक पॉलिथीन बेचने वालों पर भी चालानी कार्यवाही कर 6500 का जुर्माना वसूला । पालिका द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्वच्छता मानकों को लागू करने के लिए एक विशेष अभियान मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने वार्ड क्रमांक 08, मेन मार्केट के मुख्य मार्ग का औचक निरीक्षण पश्चात किया ।
मिली जानकारी के अनुसार
​मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से दुकान लगाकर आवागमन बाधित करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। टीम ने सड़क पर सामान फैलाकर बैठने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी।
​सियासी नजर से अगर देखा जाए तो नगर के वार्ड नं 08 यानी मुख्य मार्केट को किरंदुल भाजपा का संस्थापक किला कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए ।क्योंकि इस ही वार्ड ने कइयों बार पालिका को भाजपा का पार्षद दिया है और वर्तमान में भी इस ही मार्केट एरिया से भाजपा का ही पार्षद नेतृत्व कर रहा है ।दूसरी सियासी नज़र से वर्तमान समय में किरंदुल पालिकाध्यक्ष भी भाजपा की टिकट से जीत कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान है ।सियासी नजरिए के हिसाब से मैन मार्केट की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वाले भी भाजपाई और पालिका प्रशासन की पार्षद और अध्यक्ष की कुर्सी पर भी भाजपा सिंहासन । तो कहीं न कहीं पालिका प्रशासन की इस चालानी कार्यवाही और सीएमओ की कड़ी हिदायत के इस डंडे को धमकाने वाला कहा जाए या पुचकारने वाला ।