संघ के एक पदाधिकारी के तीखे रवैये से दिखा लोगों में आक्रोश
किरंदुल — देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के फुटबॉल ग्राउंड में देश का 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । उल्लेखनीय हैं कि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के क्षेत्र में स्थित सभी प्रान्तों की सामाजिक संस्थाओं के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में फुटबॉल ग्राउंड में अपने अपने प्रान्तों के व्यंजनों का स्टाल कई सालों से आनंद मेले के रूप में लगाया जाता है जिस कारण गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए नगरवासियों को हर प्रान्तों के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का भी अवसर प्राप्त हो जाता है । उल्लेखनीय हैं की पूर्व के वर्षो की ही भांति इस वर्ष भी एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के सौजन्य से लिट्टी चोखा व्यंजनों का स्टाल लगाया गया था ।परंतु मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष उत्तर प्रदेश बिहार संघ के स्टाल में उपस्थित संघ के पदाधिकारी जितेंद्र तिवारी के तीखे रवैये से संघ के स्टाल में लिट्टी चोखा जैसे व्यंजनों का लुत्फ उठाने आये नगर वासियों में काफी नाराजगी देखी गई ।
