किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स और बैलाडीला व्यापारी संघ ने पेश की एकता की मिसाल ।
किरंदुल – एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में श्रमिकों के हितों और अधिकारों के लिए संचालित श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक के तत्वाधान में अपने सदस्यों के लिए नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय अम्बेडकर भवन में आयोजित किया गया था ।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के शीर्ष प्रबंधन के साथ साथ बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ,पत्रकार संघो, नगर की सभी सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे ।उल्लेखनीय हैं कि इंटक के द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में किरंदुल में गठित किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स और बैलाडीला व्यापारी कल्याण को भी आमंत्रित किया गया था । इस दौरान किरंदुल में संचालित दोनों व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने एकता की मिसाल पेश करते हुए बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संदीप साव ,सचिव राम छलिवाल , रघु राव, बप्पी मजूमदार ,सुभाष हलदर ,अनिशा प्रदीप शंकरन, जितेंद्र गुप्ता के साथ साथ किरंदुल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम सोनी, सचिव राज प्रसाद ,सह सचिव शेखर दत्ता , संजय सोनी ,विशाल जैन ,मोहित धवन ,विकास स्वामी ,उषा साहू ने संयुक्त रूप से इंटक के सचिव ए के सिंह का सम्मान किया । इस दौरान इंटक के सचिव ने भी दोनों व्यापारी संघो के सदस्यों और पदाधिकारियों का गमछा पहनाकर स्वागत किया ।
