( एसआईआर में सहयोग करने और सदस्यों को प्रोत्साहित करने सीएमओ ने श्रमिक संघ इंटक को लिखा पत्र )
( श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह ने सदस्यों से की अपील )
किरंदुल – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर में सहयोग करने और इंटक यूनियन के सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए किरंदुल नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में श्रमिकों के हितों के लिए संचालित श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक के सचिव ए के सिंह को पत्र जारी करते हुए अपील की है कि भारत सरकार के आदेश अनुसार किरंदुल शहर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर का कार्य प्रगति पर है ।जिसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है ।सीएमओ ने जारी पत्र के माध्यम से इंटक यूनियन के सचिव और अध्यक्ष से अपील की है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए अपने संघ के सदस्यों को प्रोत्साहित करने का कष्ट करें ।इस पत्र की जानकारी देते हुए इंटक सचिव ने कहा कि हमारे श्रम संगठन को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, कार्यालय नगरपालिका परिषद किरंदुल से प्राप्त उपरोक्त पत्र दिनांक 26-11-2025 के तारतम्य में आप सम्माननीय पदाधिकारियों, सदस्यों से यूनियन की ओर से अपील, अनुरोध है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में आप सभी सम्माननीय सहयोग प्रदान कर निर्धारित दिनांक तक स्वयं अपना फार्म भरते हुए अपने अपने परिवार , इष्टमित्रों, नगरपरिवार को फ़ार्म भरने हेतु प्रेरित कीजिए।आशा एवं विश्वास है कि आप सभी सम्माननीय उक्त कार्य में विशेष सहयोग प्रदान करेंगे।
