( दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अट्टामी भी हुए शामिल )
किरंदुल –– उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा छठ पर्व के उपलक्ष्य में लोकरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के आदिवासी अंचल से आए बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने समूह एवं एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जहाँ स्थानीय कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस मंच पर बाहर से किसी ऑर्केस्ट्रा या सेलिब्रिटी को नहीं बुलाया गया, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों के स्थानीय बच्चों को प्रमुखता देते हुए उन्हें मंच दिया गया।इन बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया और सभा में मौजूद सभी लोगों की प्रसंशा अर्जित की। कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अटामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि,यदि क्षेत्र के बच्चों को ऐसे मंच मिलते रहें तो दंतेवाड़ा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों के बच्चे भी आगे बढ़ कर अपनी प्रतिभा को पूरे राज्य और देश में पहचान दिला सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम ने यह साबित किया कि अवसर और मंच मिलने पर आदिवासी अंचल के बच्चे भी कला, संस्कृति और प्रतिभा के क्षेत्र में नई पहचान बना सकते हैं।
