घायल व्यक्ति के इलाज के लिए प्रवीण वर्मा शिक्षक ने पाँच हजार सहयोग राशि दी गई।

नवापारा राजिम :– 3 नवंबर सोमवार को शाम छाटा के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक में सवार पति पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए. घायल परिवार रामा सिन्हा पत्नी सभ्या सिन्हा बाहनाकाड़ी (मंदिरहसौद) निवासी जिनके चार बच्चे हैं. वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए प्रवीण कुमार (शिक्षक) द्वारा मानवता का परिचय देते हुए घायल रामासिन्हा एवं उनके परिवार के इलाज हेतु पाँच हजार की सहयोग राशि दी है.