राज्योत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

लोकनृत्य एवं लोकगीत से दर्शक हुए गदगद।

कलेक्टर श्री उइके सहित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 के दूसरे दिन आज कलेक्टर श्री बी. एस उइके, वरिष्ठ नागरिक  अनिल चन्द्राकर,  आशीष शर्मा,  सुरेन्द्र सोनटेके,  राधेश्याम सोनवानी,  अजय रोहरा,  सूरज सिन्हा,  भीष्मदेव निषाद ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। आज राज्योत्सव के दूसरे दिन भी विविध मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इन कार्यक्रमों में जिले के शैक्षणिक संस्थानों एवं गैर-शालेय दलों के कलाकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकनृत्य एवं लोकगीत से दर्शक गदगद हुए। कार्यक्रम में शालेय दलों की प्रस्तुतियों की शुरुआत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वामी आत्मानंद (हिंदी माध्यम) गरियाबंद के विद्यार्थियों द्वारा हल्बी गीत से की गई। इसके पश्चात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद के छात्राओं द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुत दी गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद के छात्र-छात्राएँ ने करमा नृत्य, तथा कमार आवासीय विद्यालय दर्रापारा के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गरियाबंद का लोकनृत्य, श्रद्धा पब्लिक स्कूल का परब नृत्य, और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद का करमा नृत्य मंच पर प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल गरियाबंद द्वारा सुआ नृत्य, श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद द्वारा पंथी नृत्य, तथा स्प्रिंग बोर्ड हाई स्कूल सोहागपुर के विद्यार्थियों द्वारा राउत नाचा की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।गैर शालेय दलों में भी लोककला की विविधता देखने को मिला। इनमें जय सतनाम समूह ग्राम बासीन के कलाकार पंथी नृत्य, जय चंडी झांकी मंडली कुटेना के कलाकारों ने झांकी प्रदर्शन, और जय माँ शीतला पंडवानी पार्टी राजपुर द्वारा पंडवानी गायन प्रस्तुत किया। इसके अलावा चिन्हारी लोक नर्तक दल गरियाबंद द्वारा लोकनृत्य, श्रीमती मिलवन्तीन बाई मानिकपुरी द्वारा सुआ नृत्य पार्टी तथा  तेजराम बांधे के नेतृत्व में मंगल भजन की आकर्षक प्रस्तुति दी।