निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शी होगा बैलाडीला व्यापारी संघ का चुनाव – पूर्व अध्यक्ष मनोज छालीवाल ।

03 नवम्बर को होगा बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव ।

किरंदुल – लौह नगरी में 03 नवम्बर को होने जा रहे बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने फूल माला पहनकर नारेबाजी करते हुए गाजेबाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया । व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । इस ही कड़ी में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के 03 नवम्बर को होने वाले चुनावी मैदान में उतरे समस्त उम्मीदवार को अग्रिम शुभकामना देते हुए बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज छाली वाल ने कहा कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ दंतेवाड़ा जिले के व्यापारियों की पहली पंजीकृत संस्था है । उन्होंने बताया कि नियमानुसार बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ का त्रिवार्षिक चुनाव 03 नवम्बर को होने जा रहा है ।जिसमें तीन पैनलों के साथ साथ एक निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी इस बार चुनावी मैदान में अपनी अपनी जीत के दावे के साथ चुनावी समर में उतरे है । उन्होंने कहा कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के बैनर तले 03 नवम्बर को हो रहे मतदान प्रणाली के चुनाव में किरंदुल के पूरे व्यापारी साथियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है ।