किरंदुल — राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एतिहात अभियान सामुदायिक पुलिस की एक पहल के तहत साइबर जन जागरूकता अभियान के तहत किरंदुल पुलिस थाना के द्वारा साइबर संगवारी की जानकारी देने हेतु थाना किरंदुल अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय किरंदुल में किरंदुल पुलिस के अधिकारियों ,शिक्षको ,एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एतिहात अभियान के दौरान साइबर क्राइम, यातायात एवं नशा मुक्ति के संबंध में किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में छात्रों को विस्तृत जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव विशेष रूप से मौजूद रहे ।
