देश राग – अंतरराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता -भव्या घोष को मिला प्रथम स्थान।

किरंदुल – नृत्याधाम कला समिति द्वारा प्रस्तुत “देश राग” अंतरराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता तथा जय पद्मम राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन 5 से 12 अक्टूबर 2025 तक एसएनडीजीएस ऑडिटोरियम, सेक्टर-4 भिलाई (छत्तीसगढ़) में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर किरंदुल शहर की नृत्य धारा इंस्टीट्यूट ऑफ भरतनाट्यम डांस अकैडमी को वर्ष 2025 का “सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार (Best Institution Award)” प्रदान किया गया।अकादमी के निर्देशक गुरु नेपाल मल्लिक ने बताया कि उनके संस्थान के 35 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक और ट्रॉफियां जीतीं।अकादमी की छात्रा भव्या घोष पिता सुभाष घोष ने सब-जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ ही भव्या घोष एवं उनके ग्रुप ने भी सब जूनियर ग्रुप डांस में प्रथम स्थान हासिल कियाकार्यक्रम के दौरान गुरु श्री नेपाल मल्लिक को “ज्ञान श्रोत सम्मान’ से सम्मानित किया गया, जो संस्थान के लिए गर्व का क्षण रहा।