धमतरी – ग्राम मुजगहन में शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से संपन्न हुवा !ग्राम मुजगहन में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वरांजलि लोक नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत किए गए लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ओमेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपरा, कला और संस्कृति को जीवित रखते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।”ग्रामवासियों ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया और रात्रि का चाँदनी माहौल उत्सव को और भी मनोहर बना गया। आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था एवं समन्वय के लिए विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई।अंत में सभी कलाकारों और अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा ग्रामवासियों ने एकता और संस्कृति के इस सुंदर संगम का आनंद लिया।
