फिंगेश्वर :– स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी के पामगढ़ जिला जांजगीर में स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई.इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल अर्पित कर किया गया. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पहार एवं गुलाल से किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी ने कहा कि मुझे 2 वर्ष 10 माह तक फिंगेश्वर ब्लाक में बी ई ओ के रूप में रहकर कार्य करने का अवसर मिला. निश्चित ही आप सभी लोगों के साथ बिताए हुए पलों को स्मरण करते हुए कहा कि यह मेरे लिए अमूल्य उपहार है. प्राचार्यो,शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर किए गए कार्य एवं पल मुझे जीवन पर्यंत याद रहेंगे. यह कार्यकाल मेरे लिए केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि एक आत्मीय यात्रा रही है.आप लोगों के स्नेह, आत्मीयता एवं सहयोग के कारण मै अपना शैक्षिक कार्य सुचारु रूप से संपादित कर पाया. जिसके लिए मैं ब्लाक के सभी प्राचार्यो, प्रधान पाठको,संकुल समन्वयकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ. चंद्रशेखर मिश्रा(सेवानिवृत बी.ई.ओ.) ने कहा कि जोशी सर बहुमुखी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व के धनी थे.उनके विचार एवं सादगी पूर्ण व्यवहार लोगों को प्रभावित करता है.वे एक दूरदर्शी, समर्पित और अनुशासित अधिकारी रहें जिन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र को उत्कृष्ट दिशा दी. विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने जोशी सर की उज्जवल भविष्य की कामना के करते हुए कहा कि आपका जीवन सहज़,सरल एवं सादगी पूर्ण रहा है. आप कठिन से कठिन कार्य को बड़े ही सहजता के साथ करते थे. आपके साथ रहकर कार्य करते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला.वर्षा नेताम प्राचार्य ने कहा कि आपकी नई जगह में स्थानांतरण के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में कार्य करना एक सुखद अनुभूति रही है. पूरन लाल साहू प्राचार्य ने कहा कि आप समय के पाबंद,मिलनसार,कार्य के प्रति समर्पित एवं शिक्षा के साथ साथ संगीत में भी आपकी रूचि थी.आपके समर्पण और नेतृत्व प्रेरणादायक रहा है.आलोक शर्मा प्रधानपाठक ने कहा कि आपका कार्य क्षेत्र सहयोगात्मक रहा है.आप शिक्षकों की समस्या का निराकरण करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. संजय एक्का.प्राचार्य ने विदाई गीत गाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया.वहीं ब्लाक के प्राचार्य, प्रधान पाठकों, संकुल समन्वयको एवं कर्मचारियों ने नई जगह पर कार्य करने के लिए सुखमय जीवन की कामना करते हुए बधाई दी.कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कुमान सिंह ध्रुव प्राचार्य व आभार व्यक्त उमेश यदु शिक्षक ने किया .कार्यक्रम के अंत शाल, श्रीफल,कलम डायरी एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का सम्मान किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य नरेंद्र यदु, ओमप्रकाश सिन्हा,रम्भा ध्रुव,प्रधान पाठक सोहन सेन,संकुल समन्वयक भुवन यदु,नरेश साहू, संतोष ठाकुर,हुलस साहू,पुरानिक ध्रुव,अशोक सोनवानी, संतोष साहू, दुलेश्वर सिन्हा,असीम श्याम हरित, किरण साहू,छगन दीवान,दशरथ वर्मा,विनोद साहू, सुखेन साहू, भारती नामदेव, अंजनी यादव,आशीष सेन, टोकेश साहू, लेखापाल मनीष देवांगन, ललित डड़सेना,उत्सव यदु,जयंत यदु, सुखराम साहू,धनवंतरी सिन्हा, देवेंद्र सिन्हा,दिव्या गोस्वामी, अंजू यादव, चेतन गायकवाड,नेतराम तारक सहित फिंगेश्वर ब्लॉक के प्राचार्य, प्रधान पाठक, संकुल समन्वयक, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.
