विजयदशमी दशहरा पर बालोद पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र समेत जिले के समस्त थानों में की गई शस्त्रों की पूजा।

पुलिस अधीक्षक बालोद के, द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों को विजयदशमी (दशहरा) की दी गई शुभकामनाएं।

बालोद :– विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्रों एवं शासकीय वाहनों की पूजा हेतु रक्षित केंद्र जिला बालोद में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शस्त्रागार के शस्त्रों का तथा शासकीय वाहनों का विधि पूर्वक पूजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, नगर वासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
शस्त्र पूजा में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, डीएसपी राजेश बागड़े, सीएसपी श्रीमती डां चित्रा वर्मा, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, यातायात प्रभारी रविशंकर पांडे समेत समस्त थाना प्रभारी एवं ऑफिस/लाईन स्टॉफ सम्मिलित हुए।