( 15 सिंतबर को होना है किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव )।
किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल के अम्बेडकर भवन में 30 अगस्त को हुई किरंदुल के व्यापारियों की आम सभा में लिये गए निर्णय के अनुसार किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का द्विवार्षिक चुनाव 15 सितंबर को होगा ।आम सभा में हुए निर्णय के अनुसार किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव के लिए शैलेंद्र सिंह ,राजू विप्रल राव ,ओम कुमार सोनी ,सुषमा साहू, विकास स्वामी ,राज कुमार प्रसाद ,एवं शेखर दत्ता तथा आकाश गोयल ,लल्लू प्रसाद गुप्ता तथा लाल बहादुर सिंह को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है । बैठक में हुए निर्णय के अनुसार एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है जिसमे बंटी अरोरा, शेख सगीर, विजय सोढ़ी ,आर सी नाहक ,रविंद्र सोनी ,विप्लव मल्लिक, शैलेंद्र सिंह, आज़ाद सक्सेना ,तपन दास तथा राजेन्द्र सक्सेना को चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया गया है । किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के 15 सिंतबर को मतदान प्रणाली से होने वाले द्विवाषिर्क चुनाव के लिए गठित चुनाव संचालन समिति के अनुसार 15 सिंतबर को संघ का द्विवार्षिक चुनाव होना तय हुआ है । जिसकी तैयारी चुनाव संचालन समिति के द्वारा की जा रही है । संचालन समिति के अनुसार 5 तारीख तक सदस्यता अभियान जारी है तत्पश्चात 6 तारीख को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया जाएगा । एवं 7 को दावा आपत्ति तथा 8 तारीख को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन एवं नामांकन पत्र विक्रय किया जाएगा एवं 9 तारीख को नामांकन पत्र जमा एवं उस ही दिन नामांकन पत्र की वापसी तदुपरांत चुनाव चिन्ह आबंटित किया जाएगा तथा 15 सिंतबर को मतदान प्रणाली से मतदान पश्चात उस ही दिन मतगणना भी की जाएगी । सदस्यता अभियान के सदस्य आकाश गोयल ने कहा कि किरंदुल व्यापारी संघ ही सम्पूर्ण किरंदुल नगर के सम्मानित व्यापारियों का संघ हैं जो हर समय विषम परिस्थितियों में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके सहयोग के लिए खड़ा रहता है । गोयल ने नगर के व्यापारी भाइयों से अपील की है कि 15 तारीख को मतदान प्रणाली से होने वाले किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव में भाग लेकर मतदान कर एक साफ सुथरी कमेटी का गठन कर अपने विवेक का परिचय देवे ।उन्होंने बताया कि किरंदुल नगर के इतिहास में पहली बार व्यापारी संघ का चुनाव मतदान प्रणाली से होना निश्चित हुआ है जिसको लेकर नगर के व्यापारी साथियों में काफी उत्साह नज़र आ रहा है ।
