ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक हुए लाभान्वित।
गरियाबंद – अग्रणी बैंक गरियाबंद के तत्वाधान में वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा ग्राम टेंगनाबासा एवं तांवरबाहरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंधित खातों की पुनः केवाईसी की गई। इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक रायपुर के क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रीनी अजित ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करते हुए बकाया खातों के केवाईसी विवरणों के पुनः सत्यापन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे खातों के पुनः केवाईसी पूरा करने के लिए शिविर लगाकर प्रोत्साहित किया जाता है। ताकि उन्हें विभिन्न बैंकिंग सेवाएँ निर्बाध रूप से मिलती रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को भारतीय रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना-2021 और दावा न की गई जमा राशियों के बारे में जानकारी दी गई। डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपनाई जाने वाले अच्छी आदतों को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया गया। शिविर में आसपास क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आम नागरिकों द्वारा प्रश्नों के विधिवत समाधान किया गया।
