किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल के अम्बेडकर भवन में 30 अगस्त को हुई व्यापारियों की आम सभा में लिये गए निर्णय के अनुसार किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का द्विवार्षिक चुनाव 15 सितंबर को होगा ।आम सभा में हुए निर्णय के अनुसार किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव के लिए शैलेंद्र सिंह ,राजू विप्रल राव ,ओम कुमार सोनी ,सुषमा साहू, विकास स्वामी ,राज कुमार प्रसाद ,एवं शेखर दत्ता तथा आकाश गोयल ,लल्लू प्रसाद गुप्ता तथा लाल बहादुर सिंह को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है । बैठक में हुए निर्णय के अनुसार एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है जिसमे बंटी अरोरा, शेख सगीर, विजय सोढ़ी ,आर सी नाहक ,रविंद्र सोनी ,विप्लव मल्लिक, शैलेंद्र सिंह, आज़ाद सक्सेना ,तपन दास तथा राजेन्द्र सक्सेना को चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया गया है । किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के 15 सिंतबर को होने वाले द्विवाषिर्क चुनाव के लिए गठित चुनाव संचालन समिति के सदस्य रविंद्र सोनी ने बताया कि 15 सिंतबर को संघ का द्विवार्षिक चुनाव होना तय हुआ है । जिसकी तैयारी चुनाव संचालन समिति के द्वारा की जा रही है ।सोनी ने बताया कि 5 तारीख तक सदस्यता अभियान जारी है तत्पश्चात 6 तारीख को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया जाएगा । एवं मतदान प्रणाली की सभी प्रक्रिया को पूरा करते हुए 15 सिंतबर को चुनाव होगा ।
