नगर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का इंटक करेगा सम्मान ।
किरंदुल –– राष्ट्रीय खेल दिवस एवं भारत तथा विश्व हाकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं हाकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती 29 अगस्त के अवसर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए. के. सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एवं नगर परिवार की गरिमामय उपस्थिति में सद्भावना साइकिल यात्रा (साइकिल रैली) का आयोजन किरंदुल नगर में कर रही है जिसमें बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स (एन एम डी सी) प्रबंधन, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन, सी आई एस एफ , किरंदुल के समस्त बैंक, समस्त विद्यालय, पोस्ट आफिस, अरसेलर मित्तल निप्पोन स्टील लिमिटेड, श्रम संगठन, व्यापारी संघ, बीटीओ, ठेकेदार एसोसिएशन , नगर के समस्त पत्रकार संघ , नगर के समस्त सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रादेशिक, धार्मिक एवं नगर परिवार में सेवा देने वाले अनेकों सेवाभावी संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव या प्रमुख पदाधिकारी, सदस्यों के साथ साथ बैलाडीला क्षेत्र के पूरे नगर परिवार को – “श्रमिको एवं नगरपरिवार के हितार्थ के लिए सदैव कार्य करने वाला श्रमिक संगठन मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक ) ने बड़े ही आदर और सम्मान के साथ सादर आमंत्रित किया है , जिसमें यूनियन के पदाधिकारी सदस्यों के अतिरिक्त नगर परिवार इस राष्ट्रीय खेल की सद्भावना साइकिल यात्रा (साइकिल रैली ) में अधिक संख्या में उपस्थिति होने की संभावना है। यूनियन ने बैलाडीला क्षेत्र के समस्त संस्थाओं , संगठनों, समितियों के सम्माननीय प्रमुखों से सम्पर्क स्थापित कर इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित साइकिल यात्रा साइकिल रैली में अपने अपने संस्थान , समिति, संगठन के बैनर तले 29 अगस्त को नगर के फुटबॉल ग्राउंड से प्रारंभ कर श्रमिक सदन इंटक भवन बस स्टैंड किरंदुल मे पहले इस राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन नगर के हाकी खिलाड़ियों के साथ साथ समस्त खिलाड़ियों और नगरपरिवार को अधिक संख्या में भागीदारी और गरिमामय उपस्थिति हेतु अपील, निवेदन भी है। श्रमिक सदन इंटक भवन में समापन के समय सद्भावना साइकिल रैली के सभी प्रतिभागियों और नगर के वरिष्ठ हाकी खिलाड़ियों को अतिथियों के कर कमलों से यूनियन की ओर से सम्मानित किया जायेगा।सद्भावना साइकिल यात्रा साइकिल रैली यूनियन के द्वारा निर्धारित निम्नानुसार रूटचार्ट के अनुसार फुटबॉल ग्राउंड से भ्रमण करेगी फुटबॉल ग्राउंड के एटीएम के सामने से डी ए व्ही पब्लिक स्कूल के सामने से रेल्वे पुल के ऊपर होते हुए सेगैस गोदाम से केंद्रीय विद्यालय से प्रशासनिक भवन सीआईएसएफ चेकपोस्ट से शापिंग सेंटर चौक/ के आर सी से डां. अंबेडकर पार्क के सामने से बी आई ओ पी हायर सेकंडरी स्कूल के सामने से बस स्टैंड किरंदुल से श्रमिक सदन इंटक भवन किरंदुल में साइकिल यात्रा साइकिल रैली समापन |सद्भावना साइकिल यात्रा (साइकिल रैली) का शुभारंभ आमंत्रित मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा । यह राष्ट्रीय खेल के माध्यम से और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करने वाला सद्भावना साइकिल यात्रा रैली है ।
