दक्षिण बस्तर की सबसे धनी संस्थाओं में शुमार है बिटीओ।
दक्षिण बस्तर के ट्रक मालिकों की संस्था है बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन।
किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी और आर्थिक रूप से काफी मजबूत मानी जाने वाली संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का एक वर्षीय चुनाव 13 अगस्त को संपन्न हुआ जिसमें 911 सदस्य मतदाताओं ने बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के 7 पदाधिकारियों का चयन मतदान प्रणाली से नवनियुक्त गठित चुनाव संचालन समिति के दिशा निर्देश पर किया था । चुनाव के बाद चुनाव संचालन ने नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण की भी तारीख तय कर ली है परंतु किरंदुल नगर में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच चुनाव संचालन समिति के द्वारा प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह खटाई और विवादितो से घिरा नज़र आता प्रतीत होता है ।सियासी गलियारों और पान ठेलों में चल रही चर्चा ने किरंदुल के मौसम के ठंडे के पारा को गर्माहट देते हुए काफी गरम कर दिया है ।सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिटीओ की चुनाव समिति के द्वारा इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए निजी कंपनियों आर्सेलर मित्तल और एल एंड टी को भी पत्र देकर आर्थिक सहायता की मांग की गई है । जो कि इस बात को लेकर विवादों से घिर रही हैं जिस बिटीओ के द्वारा अन्य संस्थाओं को आर्थिक सहयोग की राशि दी जाती है आज उस संघ की चुनावी संचालन समिति को बिटीओ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दूसरी संस्थाओं और ठेकेदारों के साथ साथ निजी कंपनियों से चंदा लेकर शपथ ग्रहण करवाने की मंशा फिलहाल नगर में सुर्खियों के साथ साथ विवादित बनी हुई है ।
