शुभ मुहूर्त में बहनों भाइयों की कलाइयां सजाई।

राजिम :- बकली अंचल में शुभ मुहूर्त को लेकर बहनों ने इंतजार करती रही और जैसे ही समय आया बहनों ने भाइयों की कलाईयों पर राखी सजा दी राखी बांधकर मिठाई खिलाई और भाइयों द्वारा दिया गया उपहार बहनें रखी 9 अगस्त को सुबह 8.26 बजे तक शुभ मुहूर्त रह। उसके बाद भी रक्षाबंधन का कार्यक्रम पूरे दिन भर लगातार चलत रहा। सुबह से लेकर दोपहर शाम और रात को भी रक्षाबंधन मनाते रहे। जिस तरह से शनिवार को भीड़ थी।उसी तरह से को भी आना जाना लगा रहा । भद्रा काल के दौरान बहनों ने इस बार अपने भाइयों को राखी नहीं बांधी भाद्र जाने के बाद शहर सहित अंचल के गांव में बड़ी संख्या में रक्षाबंधन का का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान राजीव लोचन मंदिर में भी शुभ मुहूर्त के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान भगवान राजीव की पूजा अर्चना के साथ महाआरती हुई । तथा भगवान कलाइयां भक्तों को राखियों से भर गई जहां किसानों ने किसानी कार्य में आने वाले औजारों को भी राखी बांधे। वहीं घरों में विराजित भगवान की मुतियो वाहनों इत्यादि को भी राखियां बांधी गई। राखी बांधने आने जाने वाले की सड़कों और बाजारों में आज भी अच्छी खासी भीड़ थी।